टीकमगढ़: कारी जंगल वीट क्रमांक 2 में सागोन के पेड़ों की लगातार की जा रही कटाई,ग्रामीणों ने कार्यवाही की माँग
मामला कारी जंगल वीट क्रमांक 2 का है,जहां पर सागोन के पेड़ो की लगातार कटाई की जा रही है।ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि कारी जंगल वीट क्रमांक 2 में हजारो सागोन के पेड़ काट दिए गए है।ग्रामीणों द्वारा बताया कि लगातार सागोने के पेड़ो की कटाई होने के बाद भी पेड़ काटने वालो पर वन विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से सागोन के पेड़ काटने वालो पर कार्यवाही की माँग की है।