टीकमगढ़: पोटेया गांव में सर्प के काटने से महिला की हुई मौत, जिला अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
पोटेया गांव में एक महिला को सर्प ने काट लिया। परिजन उसे झाड़ फूंक के लिए बगाज माता ले गए। बगाज माता में आधा घंटा महिला की झाड़ फूंक की गई।महिला के परिजन महिला को जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने उसे में मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में पीएम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है।