हज़ारीबाग: समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय निर्यात संवर्धन समिति और पीएम विश्वकर्मा योजना की बैठक हुई
हज़ारीबाग समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट लेवल एक्सपोर्ट प्रमोशन कमेटी एवं पीएम विश्वकर्मा योजना की बैठक हुई। इस बैठक में डिप्टी डीजीएफटी के द्वारा बताया गया कि हजारीबाग जिले के एक्टीवेटेड बॉक्साइट, ब्रोंज के बर्तन,जीआई प्रोडक्ट्स इत्यादि को एक्सपोर्ट के लिए चिन्हित किया जा सकता है।