हज़ारीबाग: जिला स्तरीय टीबी फोरम कमेटी की बैठक, उपायुक्त की अध्यक्षता में
"टी.बी. मुक्त भारत अभियान” के तहत आज समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार 12 दिसंबर 4 बजे उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट टीबी फोरम कमिटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विशेष रूप से 7 दिसंबर से 16 मार्च 2024 तक चलाए जाने वाले 100 दिवसीय जन जागरूकता सह जांच अभियान की सफलता पर चर्चा की गई।