रॉबर्ट्सगंज: नगवां में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने पम्पड स्टोरेज पावर प्लांट्स का किया विरोध
सोनभद्र में प्रस्तावित पंप्ड स्टोरेज पावर परियोजनाओं के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर दावा किया कि इन परियोजनाओं के लिए करीब 3,147 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है, जिसमें ग्रीनको सहित कई बड़ी कंपनियों की परियोजनाएं शामिल हैं।