बनमा ईटहरी प्रखंड क्षेत्र में आवास योजना के लाभुकों के चयन को लेकर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पात्र लाभुकों ने आवास सहायक लिपि कुमारी का विरोध किया। आक्रोशित लाभुकों ने प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला भी जलाया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पात्र लोगों का नाम आवास योजना की सूची में शामिल नहीं किया गया, जबकि कथित रूप से पैसे लेकर अपात्र लोगों के नाम जोड़े गए हैं।
#viralvideochallenge #viral #bihar #saharsa #flowers