मोहनपुर: मोहनपुर मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे खड़ी ऑटो में चालक का शव मिला, इलाके में सनसनी
मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे खड़ी ऑटो में रविवार दोपहर 12:00 बजे चालक का सब मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई मृतक की पहचान गोड्डा जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भारती गांव निवासी दिलीप झा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मोहनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।