पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सारंडा के छोटानागरा थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। छठीहार की रस्म में शामिल होने आया युवक का जीजा कथित रूप से अपनी पत्नी को छोड़कर पीड़ित की पत्नी और नवजात बच्चे को साथ लेकर फरार हो गया। आरोप है कि वह स्कूटी, मोबाइल और 16 हजार रुपये नकद भी ले गया।