चकरनगर: पालीघार गाँव में श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिवस पर सपा ने कथा वाचक को किया सम्मानित
क्षेत्र के ग्राम पालीघार में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन प्रतिभाग करने पहुंचे सपा नेता सुरजीत यादव व पूर्व ब्लॉक प्रमुख महिपाल सिंह यादव ने कथा वाचक को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। बुधवार दोपहर 1 बजे सुरजीत यादव ने बताया कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों होने से आपस का भाईचारा तो बढ़ता ही है साथ में लोगों को सद्मार्ग पर चलने की सीख मिलती है