वारासिवनी: भूरा तालाब में मिले गौवंश अवशेष मामले का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
ग्राम नेवरगांव के भूरा तालाब में गौवंश के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मार्च माह में मिले अवशेषों के नमूने जांच हेतु मथुरा प्रयोगशाला भेजे गए थे। रिपोर्ट में गौवंश वध की पुष्टि होने पर पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपियों पर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से अवशेष तालाब में फेंकने का आरोप है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया