करछना: नैनी पुलिस ने थाना परिसर से चोरी की एक कार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नैनी थाना की पुलिस ने बुधवार को थाना परिसर से चोरी की एक कार के साथ शुभम मिश्रा पुत्र राजेश मिश्रा निवासी बेलहा, थाना खीरी जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि नैनी के दक्षिणी लोकपुर शिवनगर निवासी अवनीश सिंह के द्वारा 28 सितंबर की रात कार चोरी होने की शिकायत की गई थी। इसके बाबत में लगाई गई पुलिस के द्वारा चोरी की कार व आरोपी को गिरफ्तार किया।