आंवला: आंवला में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
आंवला में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अनुपम शंखधार को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने और अंग भंग करने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने बुधवार की देररात आठ बजे रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।