काराकाट: काराकाट में भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, पेयजल व्यवस्था पर लोगों का गुस्सा फूटा
Karakat, Rohtas | May 25, 2026 काराकाट प्रखंड व नगर क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। पिछले कई दिनों से तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। आज सोमवार को 11 बजे दिन में ही अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कें सूनी रहीं तथा लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।