सैदपुर: बच्चों की सुरक्षा के लिए जागरूकता जरूरी, डायट में सिविल जज ने भावी शिक्षकों से बच्चों को जागरूक करने की अपील की
बच्चों के प्रति बढ़ते अपराधों और यौन शोषण की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से सैदपुर डायट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सुरक्षित बचपन सुरक्षित भविष्य विषयक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और भावी शिक्षकों के रूप में मौजूद डायट प्रशिक्षुओं को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।