तिरोड़ी: अंबेझरी: कक्ष क्रमांक 569 में तेंदूपत्ता संग्राहक पर भालू का हमला
मंगलवार की सुबह तिरोड़ी तहसील के अंबेझरी के कक्ष क्रमांक 569 में तेंदूपत्ता संग्राहक पर वन्य प्राणी भालू ने अचानक हमला कर घायल दिया। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। वन विभाग के अनुसार घायल व्यक्ति का नाम बीरसिंह पिता अर्जुन कोकोड़े उम्र 31 वर्ष है, जो रोज़ाना की तरह आज भी सुबह करीब साढ़े 7 बजे जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गया था।