आपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन 165 स्वयंसेवकों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
हरदा। मध्य प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं गृह विभाग, मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज हरदा में आपदा मित्र योजना के तहत सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र के चौथे दिन जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 165 युवा आपदा मित्र स्वयंसेवकों को निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान कंपनी कमांडर श्री संजय गौर एवं प्लाटून कमांडर श्रीमती रक्षा राजपूत ने विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिए। वहीं एसडीईआरएफ के जवान सैनिक शैलेन्द्र परमार ने स्वयंसेवकों को सर्पदंश से बचाव, रस्सियों में विभिन्न प्रकार की गांठें लगाने तथा रस्सी से संबंधित तकनीकों का विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सक्षम बनाना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए तैयार करना है।
Harda, Harda | Oct 19, 2026