डूंगला: सहकारिता मंत्री गौतम दक ने विभिन्न गांवों में जाकर जताया शोक, बीमार पूर्व प्रधान का निधन
सहकारिता मंत्री गौतम दक ने विधानसभा क्षेत्र के डूंगला, अमीरामा, पारसोली और लक्ष्मीपुरा गांवों में विभिन्न परिजनों के निधन पर उनके निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया। मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्माओं को श्रीचरण स्थान देने की प्रार्थना की।