जमुई: 10वीं की छात्रा से कथित छेड़छाड़ और रेप की कोशिश का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR, कई हिरासत में
बिहार के जमुई में 19 सितंबर की शाम कोचिंग से लौट रहे 10वीं के नाबालिग छात्र-छात्रा को रास्ते में रोककर युवकों द्वारा बदसलूकी और रेप की कोशिश का वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर FIR दर्ज कर कई लोगों को हिरासत में ले लिया है और बाकी आरोपियों की पहचान जारी है।