उमरेठ: तालपिपरिया के घाघरतलाई में नल जल योजना ठप, खाली बर्तन लेकर पंचायत पहुंचे नागरिक, सरपंच-सचिव गायब
उमरेठ के ग्राम पंचायत तालपिपरिया के घाघरतलाई में नल जल योजना ठप होने से पानी की परेशानी बढ गई है। नागरिकों ने पानी को लेकर पंचायत में प्रदर्शन किया। खाली बरतन लेकर लोग पंचायत में पहंुचे और पानी के लिए प्रदर्शन किया। दूसरी बार नागरिक पंचायत पहंुचे। नागरिकों ने बुधवार को दो बजे बताया कि गांव में पानी नहीं है। लोग परेशान हो रहे हैं ।