थरथरी: थरथरी प्रखंड मुख्यालय में भाकपा माले और खेग्रामस द्वारा 'हक दो वादा निभाओ' अभियान के तहत धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया
थरथरी प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ व अंचल कार्यालय में भाकपाऔर खेग्रामस द्वारा हक दो वादा निभाओ अभियान के तहत धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरने का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष मुन्नीलाल यादव ने किया, जिसमें सैकड़ों गरीब, मजदूर, और असहाय लोग अपनी मांगों को लेकर जुटे।