ताजनगरी आगरा को नए साल में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। ब्रज संस्कृति और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सजीव रूप में दर्शाने वाला भव्य ‘गीत गोविंद वाटिका’ थीम पार्क अब पूरी तरह तैयार है। यह परियोजना आगरा के पर्यटन को नई पहचान देगी और रात्रि पर्यटन को बढ़ावा देगी।