सिधौली: शंकरपुर में दहेज में मोटरसाइकिल ना मिलने पर ससुराल वालों ने बहू की पीट-पीट कर हत्या की, फिर शव फांसी के फंदे पर लटकाया
जनपद के रामपुर कला थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में दहेज लोभी ससुराल वालों ने दहेज में मोटरसाइकिल ना मिलने पर विवाहिता को जमकर बेरहमी से मारा पीटा जिससे उसकी मौत हो गई बाद में शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया मामले में मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने मृतक महिला के सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सीतापुर में कराया है पुलिस की तहकीकात भी जारी है।