सिकंदरपुर: महावीरी जुलूस को लेकर सिकंदरपुर में डीएम-एसपी ने किया रूट मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
आगामी महावीरी जुलूस के शांतिपूर्ण एवं सकुशल आयोजन को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सिकंदरपुर कस्बे में भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया। इस दौरान उन्होंने जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।