बीकानेर: उदयारामसर बाइपास पर साधु का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर के उदयरामसर बाइपास स्थित आसोपा धोरों के पास एक कुटिया में साधु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक बाबा को मणिनाथ के नाम से जाना जाता था। सूचना मिलते ही गंगशहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खिदमतगार खादिम सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान की मदद से पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां मेडिकल परीक्षण के बाद शव को मोर्चरी में