बटियागढ़: बिजली कर्मचारी ने रजपुरा मार्ग पर पेड़ों पर बांधे सकोरे, पक्षियों के लिए की पानी की व्यवस्था
गर्मियों में वन्य क्षेत्र के जल स्रोत सूखने से पक्षी परेशान न हो और अपनी प्यास बुझा सके इसके लिए बिजली विभाग के लाइनमेन उमेश पांडे ने रजपुरा मार्ग पर पेड़ों पर सकोरे बांधे और उन में पानी भरकर पक्षियों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई उन्होंने बताया कि प्रतिदिन ड्यूटी के दौरान अपने साथ पानी ले जाते और सकोरों में भर देते है