भोरे: बगहवां मिश्र गांव में मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना के तहत कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला, किसानों को मिलेंगी अनुदान की सौगात
भोरे प्रखंड क्षेत्र के बगहा मिश्र गांव में गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना के तहत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं कृषि यंत्रीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गन्ना उद्योग विभाग बिहार सरकार तथा बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड प्रतापपुर के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता पूर्व सरपंच ददन तिवारी ने की।