कुरावली: कुरावली में सनातन प्रजातंत्र दल का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, रामकुमार श्रीवास्तव बने जिलाध्यक्ष
रविवार को नगर में सनातन प्रजातंत्र दल की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी की जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए रामकुमार श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।