पहाड़ी: पहाड़ी में गो-तस्करी पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार, एक गाय को किया मुक्त
पहाड़ी पुलिस व डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गो-तस्करी कर गोवंश को वध के लिए ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।आरोपियों के कब्जे से एक गाय को मुक्त कराया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवंश अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। सोमवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।