केशकाल: मानिकपुर में खेत जुताई के दौरान बड़ा हादसा, ट्रैक्टर से गिरकर 3 वर्षीय मासूम रोटावेटर में फंसा, मौके पर हुई मौत
विश्रामपुरी के ग्राम मानिकपुर में खेत जुताई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दुखा राम वट्टी अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे और उनका बेटा भी ट्रैक्टर पर सवार था।इसी दौरान बच्चा नीचे गिरकर रोटावेटर की चपेट में आ गया।ट्रैक्टर रोकने तक मासूम की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।घटना से परिवार और पूरे गांव में शोक है