भादरा: राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा भादरा का वार्षिक शिक्षक सम्मेलन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
भादरा, 30 मई। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा भादरा का वार्षिक शैक्षिक सम्मेलन एवं मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ। विधायक संजीव बेनीवाल मुख्य अतिथि रहे। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया तथा शिक्षकों की विभिन्न मांगें उठाई गईं। द्वितीय सत्र में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।