बड़वाह: ग्राम बठोली में टेंपो ने 8 साल के मासूम को कुचला, हुई मौत; सिविल अस्पताल में पीएम
मध्यप्रदेश के बड़वाह थाना क्षेत्र के ग्राम बठोली में रविवार को घर के बाहर आंगन में खेल रहे 8 साल के मासूम लक्ष्य को दूध सप्लाई करने वाले वहां से गुजर रहे टेंपो ने कुचल दिया। परिजन तत्काल गंभीर हालत में लक्ष्य को बड़वाह सिविल अस्पताल लेकर आए लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।