कोंडागांव: कोंडागांव जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूल जामकोट पारा में जनगणना 2027 के लिए त्रिदिवसीय प्रशिक्षण का पहला चरण शुरू
कोण्डागांव जिले में जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत स्वामी आत्मानंद स्कूल जमकोट पारा में त्रिदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम चरण आज शनिवार सुबह 10 बजे से प्रारंभ हो गया है। यह प्रशिक्षण 13 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संकलन और कार्यप्रणाली की जानकारी दी जा रही है।