पीपराकोठी थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर मंगलवार छापेमारी कर पुलिस 220 लीटर देशी चुलाई ज़हराब बरामद कर कारवाई में जुटी। सदर डीएसपी 2 जितेश कुमार पांडेय ने 1 बजे बताया कि डुमरी के मुंन्स मुखिया के घर से 110 लीटर, सूर्यपुर मुशहरी टोला से 100 लीटर व हथियाही से 10 लीटर ज़हराब बरामद हुई है। सभी तस्करो की पहचान करने के साथ पुलिस उन पर अग्रतर कारवाई में जुट गई है।