चकेरी थाना क्षेत्र में एक भाजपा कार्यकर्ता ने रामादेवी चौकी प्रभारी और तीन सिपाहियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया जिसके बाद रविवार शाम 7:00 बजे के लगभग कई भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हो गये और चकेरी थाने का घिराव कर दिया और हंगामा करने लगे। लगभग 45 मिनट तक हंगामा चला। सूचना मिलते ही एसीपी चकरी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया।