अथमलगोला: अथमलगोला के मेऊरा गांव में महिला की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद की आशंका
अथमलगोला थाना क्षेत्र के मेऊरा गांव में मंगलवार की तड़के सुबह घर के बाहर झाड़ू लगा रही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान मीरा देवी के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार महिला सुबह करीब 6:30 बजे अपने घर के बाहर झाड़ू लगा सफाई कर रही थीं,तभी घात लगाए हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट