रुद्रप्रयाग में भारी बारिश से त्रियुगीनारायण मंदिर का सड़क मार्ग ध्वस्त हो गया। दूल्हा-दुल्हन सहित बाराती पैदल मंदिर पहुंचे। विजयनगर–तैला रोड भी बंद हुआ, बाद में प्रशासन ने मार्ग खोल दिया। लोगों से खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की गई है।