फतुहा: नोहटा निवासी वृज वल्लभ सिंह का आरोप: घर में घुसकर मारपीट और लाखों के जेवरात व नगदी की लूट
Fatwah, Patna | May 20, 2026 नोहटा निवासी वृज वल्लभ सिंह ने पांच लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट कर जख्मी कर लाखों का जेवरात व नगदी लूट लेने का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में पीड़ित ने पांच लोगों के विरुद्ध नामजद करते हुए फतुहा थाने में शिकायत दर्ज कराया है। शिकायत में बताया कि उक्त पांच लोग घर मे घुसकर मेरे बेटे के साथ मारपीट कर जख्मी कर घर में रखा एक लाख रु व जेवरात लेकर भाग गया है।