आंवला: आंवला में दुकान से सवा लाख रुपये चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ केस
Aonla, Bareilly | Apr 21, 2026 आंवला कस्बे के मोहल्ला बजरिया में एक कपड़े की दुकान से सवा लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई। पुलिस ने इस मामले में सोमवार देररात 11 बजे अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।