बयाना: नरेगा विवाद में श्रमिक पर हमला, आरोपी को 5 साल की सजा सुनाई गई: सात साल पुराने मामले में
नरेगा कार्य के दौरान हुए विवाद में एक श्रमिक पर जानलेवा हमला करने के सात साल पुराने मामले में अपर जिला एवं सेशन न्यायालय क्रम संख्या-2 ने शनिवार को फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए पांच साल के कारावास और 25 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।