राजगढ़: लंबित मांगों के समाधान को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा, जुलाई से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी
Rajgarh, Churu | Jun 1, 2026 पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन (राजस्थान) उपशाखा पंचायत समिति राजगढ द्वारा मंत्रालयिक कर्मचारियों की लंबित मांगों के निराकरण को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का आगाज शुरू कर दिया गया है।ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र जाखड़ के नेतृत्व मेआंदोलन के तहत कर्मचारियों ने एसडीएम राजगढ एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति राजगढ को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।