स्वार: रुस्तम नगर की नदी में घटा पानी का स्तर, फिर भी लोगों से नदी के पास न जाने की अपील की गई
Suar, Rampur | Sep 29, 2026 तहसील स्वार क्षेत्र की ग्राम पंचायत रुस्तम नगर के पास से गुजर रही नदी में फिलहाल पानी का स्तर पहले के मुकाबले कम बताया जा रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद नदी में पानी बढ़ गया था, लेकिन अब बारिश रुकने के बाद नदी के जलस्तर में धीरे-धीरे कमी देखने को मिल रही है। फिलहाल नदी में पानी कम होने के बावजूद आसपास के लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।