बांका: मिलिट्री ग्राउंड बांका के सदस्यों ने दिवंगत एसएसबी जवान उज्जवल को श्रद्धांजलि दी
Banka, Banka | Nov 24, 2024 शहर के मिलिट्री ग्राउंड के सदस्यों ने रविवार की शाम करीब 4 बजे चमरेली गांव निवासी एसएसबी जवान दिवंगत उज्जवल कुमार को श्रद्धाजंलि दिया। इस दौरान बच्चे से लेकर बुजूर्गो ने दो मिनट का मौन धारण कर नमन किया। जिसके बाद सभी सदस्यों ने कैंडिल जलाकर श्रद्धाजंलि दी। मिलिट्री ग्राउंड के डायरेक्टर विमल मोदी ने कहा कि एसएसबी जवान उज्जवल बहुत मेहनती व परिश्रमी लड़का था।