बांका: एडीएम ने बीएलओ के विशेष शिविर का लिया जायजा, दिए निर्देश
Banka, Banka | Nov 24, 2024 बांका जिले भर में बुथो पर नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने को लेकर बीएलओ के द्वारा रविवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया था। जहां बांका एडीएम अजीत कुमार रविवार को दर्जनों से ज्यादा बुथो का जायजा लिया। रविवार को करीब 1:30 बजे बुथो पर जायजा लेने आए एडीएम अजीत कुमार ने स्पष्ट कहा की लापरवाही बरतने वाले बीएलओ पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।