बांका: मोहनपुर गांव में बोरिंग से पंप सेट चोरी, चोरों के बीच पैसे को लेकर हुए विवाद से घटना का हुआ उद्भेदन
Banka, Banka | Nov 24, 2024 मोहनपुर गांव के किसान सच्चिदानंद सिंह के बोरिंग पर पटवन के लिए ले गए पंपिंग सेट मशीन की चोरों ने चोरी कर ली। घटना का उद्भेदन तब हुआ। जब चोरी की मशीन बिक्री करने के बाद पैसा की बाट करने के दौरान चोरो के बीच विवाद हो गया। पीड़ित किसान सच्चिदानंद सिंह रविवार की दोपहर बाद करीब 1:00 बजे थाना पहुंचकर गांव के तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।