जनपद कन्नौज में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उपजिलाधिकारी तिर्वा, क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ, थाना छिबरामऊ पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा छिबरामऊ क्षेत्र में संचालित कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी का सघन निरीक्षण किया गया।
फायर सेफ्टी मानकों एवं आवश्यक अनुमतियों के अभाव में 4 लाइब्रेरी सीज तथा 1 लाइब्रेरी को बंद कराया गया। सभी संचालकों को सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने एवं बिना अनुमति संस्थान संचालित न करने के निर्देश दिए गए हैं।
Kannauj, Uttar Pradesh | Jun 23, 2026