चौगाईं: सड़क किनारे लैंप की रोशनी में पढ़कर चौगाईं के ब्रजेश बने केनरा बैंक के सीईओ, परिवार ने गाजे-बाजे के साथ मनाई खुशी
चौगाईं प्रखंड के प्रतिभाशाली युवक ब्रजेश कुमार सिंह ने केनरा बैंक में सीईओ पद हासिल कर न सिर्फ अपने गांव, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से इलाके में गर्व और उत्साह का माहौल है। ब्रजेश के पिता स्वर्गीय सी.के. सिंह अपर समाहर्ता के पद पर कार्यरत थे।