पट्टी: अमुवाही गांव में जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के अनुवाही गांव निवासी मंजू देवी पत्नी संदीप ने पुलिस को शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह सुबह करीब 10 बजे अपनी बेटी नंदिनी के साथ धान की कटाई कर खेत से लौट रही थी रास्ते में सुमन पत्नी लोकेश तिवारी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घात लगाए बैठी थी और हमलावर हो गई, दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।