पट्टी: कलियनापुर नहर पुलिया के पास खड़ी बाइक में कार सवार ने मारी जोरदार टक्कर, युवती समेत 2 घायल
भगवानपुर गांव निवासी चांद बाबू 27 वर्ष व खुशी यादव 20 वर्ष शुक्रवार की दवा के लिए ढकवा जा रहे थे। वह लोग कलियनापुर नहर पुलिया के पास खड़े हो कर किसी से फोन पर बात कर रहे थे। इस दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानी लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।