पट्टी: कुशवाहा गांव में खेत में बकरी जाने को लेकर महिला को पीटा गया
पट्टी कोतवाली इलाके के कुशवाहा गांव निवासिनी प्रमिला देवी पत्नी दिनेश ने शुक्रवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उसकी बकरी आज सुबह 10 बजे के आस-पास पड़ोसी के खेत में चली गई थी। इसी बात को लेकर शाम करीब 4:30 बजे पड़ोसी लाठी डंडों से मार-पीट कर घायल कर दिया। मार-पीट में महिला को गंभीर चोटे आई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।