स्वार: कोतवाली परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन
Suar, Rampur | Jul 16, 2026 स्वार कोतवाली मे आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार शाम करीब 6 बजे स्वार कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी (सीओ) सोनम सिंह ने की।बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।